वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रवीर रंजन अब चंडीगढ़ के नए डीजीपी होंगे। उन्हें संजय बेनीवान के स्थान पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में केंद्र सरकार ने आज बुधवार को नोटिफिकेशन जारी किया। अधिसूचना के अनुसार, 1993 बैच के एजीएमयूटी कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी प्रवीर रंजन दिल्ली में विशेष पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं। वह अब चंडीगढ़ के डीजीपी के तौर पर काम करेंगे। संजय बेनीवाल 1989 बैच के एजीएमयूटी कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में उत्कृष्ट सेवा की है। यदि बेनीवाल को लेकर अभी तक कोई नया आदेश जारी नहीं हुआ है। गौरतलब है कि बेनीवाल भी दिल्ली से चंडीगढ़ आए थे।
Post Top Ad
बुधवार, 28 जुलाई 2021
आईपीएस प्रवीर रंजन होंगे चंडीगढ़ के नए डीजीपी
Tags
# Awareness
# News
Share This
About Hitesh Chopra(Hittu)
News
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें