केंद्र सरकारकिसानो की आमदनी दोगुनी करने से लेकर किसानों के लिए ढेरों योजनाएं चला रही हैं, कृषि कार्यों के लिए किसानों को विभिन्न प्रकार की मशीनों की आवश्यकता होती है।ट्रैक्टर किसानों की प्रमुख जरूरतों में से एक है। हालांकि, भारत में कई किसान ऐसे हैं जिनके पास आर्थिक तंगी के कारण ट्रैक्टर नहीं हैं। ऐसे में किसानों की मदद के लिए केंद्र सरकार ने ट्रैक्टर खरीदने पर सब्सिडी देने की योजना शुरू की है। इस योजना को पीएम किसान ट्रैक्टर योजना के नाम से जाना जाता है।
कैसे लाभ उठाएं- सरकार केवल उन्हीं किसानों को सब्सिडी देती है जो 1 ट्रैक्टर खरीदते हैं। यानी 1 ट्रैक्टर की खरीद पर सब्सिडी दी जाएगी। इसके लिए किसान को आधार कार्ड, भूमि विलेख, बैंक विवरण, पासपोर्ट साइज फोटो की आवश्यकता होगी। इस योजना के तहत किसान किसी भी नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें