निर्माणाधीन शॉपिंग मॉल की पहली मंजिल पर मिला खून से लथपथ शव - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 18 जुलाई 2021

निर्माणाधीन शॉपिंग मॉल की पहली मंजिल पर मिला खून से लथपथ शव


जालंधर के पठानकोट रोड पर निर्माणाधीन शॉपिंग मॉल में रविवार को एक मजदूर की हत्या कर दी गई। घटना का पता तब चला जब सुबह मजदूर काम पर आए। उसने सुरक्षा गार्ड को बताया कि किसी का शव पहली मंजिल पर पड़ा है। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि यह मजदूर वहां काम कर रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद उनके साथ काम कर रहे कुछ मजदूरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन माना जा रहा है कि यह मजदूरों के आपसी झगड़े का नतीजा हो सकता है। मृतक मजदूर की पहचान धर्मवीर निवासी कुहरा सुतावर, तहसील सलेमपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages