शिवसेना बाल ठाकरे टीम जालंधर खोलेगी सपा सेंटर के खिलाफ मोर्चा - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 17 जुलाई 2021

शिवसेना बाल ठाकरे टीम जालंधर खोलेगी सपा सेंटर के खिलाफ मोर्चा


जालंधर: शिवसेना बाल ठाकरे जालंधर की एक मीटिंग आज दीपक शर्मा की अगुवाई में गोपाल नगर में की गई। जिसमें पंजाब सचिव आशीष अरोड़ा युवा मोर्चा जिला प्रधान जितेंद्र सहदेव जिला प्रभारी राजू ठाकुर सुरेश रावत और अन्य साथी पहुंचे। इस मीटिंग में स्पा सेंट्रो के मुद्दे पर बात की गई। पंजाब सचिव आशीष अरोड़ा ने बताया कि जालंधर में सपा सेंटर की आड़ में गोरखधंधा पूरी चरम सीमा पर पहुंचा हुआ है। जिसमें प्रशासन के कई अधिकारी और नेताओं की पूरी मिलीभगत है। उन्होंने बताया कि शिवसेना बाल ठाकरे  उन सपा सैंटरो के खिलाफ, मंगलवार को सीपी साहब को एक मांग पत्र द देने जा रहे हैं। अगर यह सपा सेंटर का गोरखधंधा जल्दी बंद ना हुआ तो शिवसेना बाल ठाकरे टीम उन सपा सेंटर के बाहर धरना देगी, जिसकी पूरी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages