FF 91 इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में चलेगी 500 किमी - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 20 जुलाई 2021

FF 91 इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में चलेगी 500 किमी


फैराडे फ्यूचर नाम का एक इलेक्ट्रिक मोबिलिटी स्टार्टअप 21 सितंबर को दुनिया के सामने अपनी इकलौती लग्जरी इलेक्ट्रिक कार एफएफ 91 पेश करने जा रहा है। कंपनी ने इस कार की बुकिंग सोमवार को अमेरिका के लिए खोली थी, लेकिन खबर लिखे जाने तक बुकिंग बंद थी। FF 91 न सिर्फ लग्जरी इलेक्ट्रिक कार है, बल्कि पावर और रेंज के मामले में भी टॉप इलेक्ट्रिक कार से कम नहीं है। FF 91 एक बार चार्ज करने पर लगभग 500 किमी चल सकती है और 0-96 किमी प्रति घंटे की रफ्तार महज 2.39 सेकेंड में पकड़ सकती है। इतना ही नहीं कंपनी 22 जुलाई को नैस्डैक मार्केट में अपना आईपीओ भी खोलने जा रही है जिसकी जानकारी कंपनी लगातार अपने सोशल मीडिया के जरिए दे रही है। आपको बता दें कि FF 91 कंपनी की इकलौती लग्जरी इलेक्ट्रिक कार है, जो खूबसूरत डिजाइन और इंटीरियर के साथ आती है और जबरदस्त पावर और रेंज से लैस है। इस कार के अगले साल की पहली तिमाही में लॉन्च होने की उम्मीद है और कंपनी 21 सितंबर को होने वाले इन्वेस्टर डे इवेंट में इसे दुनिया के सामने पेश करने वाली है।
पावर की बात करें तो फैराडे फ्यूचर एफएफ 91 इलेक्ट्रिक कार में 3 मोटर शामिल हैं, जो 1050 हॉर्सपावर पैदा करती हैं। इनकी बदौलत यह कार महज 2.39 सेकेंड में 0-60 मील की रफ्तार पकड़ लेती है। हालांकि कंपनी की शर्तें कहती हैं कि प्रोडक्शन मॉडल में यह आंकड़ा अलग हो सकता है। इसमें मौजूद बैटरी पैक एक बार चार्ज करने पर कार को 300 मील (करीब 500 किमी) से ज्यादा तक चला सकता है।
इंटीरियर की बात करें तो इसमें सीट हवादार है और मसाजर से भी लैस है। कंपनी का दावा है कि इसकी सीट को न्यूट्रल बॉडी पोस्चर के हिसाब से डिजाइन किया गया है। जो शरीर के वजन को समान रूप से बांटता है। यह इस सीट को बेहद आरामदायक बनाता है। यह कार देखने में भी बेहद खूबसूरत है। इसका डिजाइन आधुनिक है। कार के अंदर डैशबोर्ड में दो डिस्प्ले हैं। एक सेंटर इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक को-पैसेंजर के सामने। दरवाजों में एक टच स्क्रीन के साथ-साथ अंदर की तरफ बटन होते हैं, जो आपको कई तरह के नियंत्रण देते हैं।इतना ही नहीं, इसके साथ ही फैराडे फ्यूचर 22 जुलाई को नैस्डैक मार्केट में अपना आईपीओ लिस्ट करने जा रही है। कंपनी ने ट्वीट के जरिए बताया कि कंपनी नैस्डैक पर $FFIE टिकर सिंबल के साथ लिस्ट होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages