सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार 10 लाख रुपये में होगी भारत में लॉन्च - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 20 जुलाई 2021

सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक कार 10 लाख रुपये में होगी भारत में लॉन्च


जापानी कार निर्माता सुजुकी मोटर कॉर्प कथित तौर पर भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने की योजना बना रही है। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि कंपनी साल 2025 तक भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर सकती है। हालांकि, इस पर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। भारत में, सुजुकी मोटर मारुति के साथ मिलकर काम करती है और मारुति सुजुकी की एक इलेक्ट्रिक कार वैगन आर ईवी पहले से ही देश में चर्चा का विषय है। इस कार को कई बार रोड टेस्टिंग में भी देखा जा चुका है और इसकी लाइव तस्वीरें भी लीक हो चुकी हैं। हालांकि मारुति ने फिलहाल इसकी लॉन्चिंग के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इस कार को पहले देश में लॉन्च किया जाएगा, जिसके बाद कंपनी इसे अपने घरेलू बाजार और अन्य बाजारों में पेश करेगी। हालांकि, कार को भारत पहुंचने में काफी समय लग सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस कार को 2025 तक लॉन्च किया जा सकता है। इतना ही नहीं रिपोर्ट में अपकमिंग कार की कीमत के बारे में भी जानकारी दी गई है। अपकमिंग सुजुकी इलेक्ट्रिक कार की कीमत 15 लाख येन (करीब 10 लाख रुपये से 11 लाख रुपये) के बीच बताई जा रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages