अच्छी खबर! अब पोस्ट ऑफिस से बनाएं पासपोर्ट, ऐसे करें आवेदन... - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 26 जुलाई 2021

अच्छी खबर! अब पोस्ट ऑफिस से बनाएं पासपोर्ट, ऐसे करें आवेदन...

अगर आपका भी विदेश जाने का प्लान है और आपके पास पासपोर्ट नहीं है तो अब आपको पासपोर्ट बनवाने के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। डाकघर ने आपके लिए एक विशेष सुविधा शुरू की है, जिसके जरिए आप आसानी से पासपोर्ट प्राप्त कर सकते हैं। अब आप डाकघर में पासपोर्ट के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको डाकघर के कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) काउंटर पर जाकर रजिस्टर कर आवेदन करना होगा। इंडिया पोस्ट ने इसके बारे में ट्वीट कर जानकारी सांझी की है।
पोस्ट ऑफिस ने एक ट्वीट में लिखा कि अब अपने नजदीकी डाकघर के सीएससी काउंटर पर पासपोर्ट के लिए पंजीकरण और आवेदन करना आसान हो गया है। अधिक जानकारी के लिए निकटतम डाकघर AapkaDostIndiaPost पर जाएं। पासपोर्ट इंडिया की वेबसाइट के अनुसार, "पासपोर्ट सेवा केंद्र और डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र पासपोर्ट कार्यालयों की विस्तारित शाखाएं हैं और पासपोर्ट जारी करने से संबंधित फ्रंट-एंड सेवाएं प्रदान करते हैं। ये केंद्र टोकन जारी करने से लेकर पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया तक सब कुछ कवर करते हैं।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages