जालंधर सिटी स्टेशन पर यात्रियों की आड़ में चोरी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

सोमवार, 26 जुलाई 2021

जालंधर सिटी स्टेशन पर यात्रियों की आड़ में चोरी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार


पंजाब में नशा कम होने के बजाय बढ़ता ही जा रहा है। राजकीय रेलवे पुलिस(जीआरपी) की टीम ने सिटी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म और चलती ट्रेनों में चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में जीआरपी ने सफलता हासिल की है। इनके पास से दो मोबाइल फोन और चोरी का अन्य सामान बरामद किया गया है। दोनों चोरों ने पुलिस की पूछताछ में कबूल किया है कि वे नशे के आदी हैं और अपने नशे की पूर्ति के लिए चोरी को अंजाम देते थे। किसी को शक न हो कि वह बैग में जरूरी सामान लेकर यात्रियों की आड़ में प्लेटफॉर्म पर घूमते थे। पकड़े गए अपराधियों की पहचान तरुण कुमार और लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages