जालंधर: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मेमोरियल सोसायटी रजि. अस्पताल में सावन महीने की पहली संक्राति आज हवन यज्ञ करके मनाई गई। यह हवन राकेश खन्ना ने अपनी माता श्रीमति सरला देवी खन्ना की याद में करवाया। इस पावन मौके पर ज़रूरतमंद परिवारों को उचित राशन सामग्री भी वितरित की गई। अस्पताल के प्रधान पवन मल्होत्रा ने बताया कि हर महीने संक्रान्ति के दिन अस्पताल के पधाधिकारी व स्टाफ़ द्वारा हवन यज्ञ किया जाता है।लोगों की ठीक स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की जाती है, ताकि वह जल्द से जल्द हॉस्पिटल से स्वस्थ हो अपने परिवार के पास जाए ओर साथ ही उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में सूर्य भगवान की आराधना करने के लिए कई प्रमुख पर्व मनाए जाते हैं, इन्हीं त्योहारों में से एक है मकर संक्राति का पर्व। पौष माह में जब भगवान सूर्य उत्तरायण होकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो सूर्य की इस संक्रांति को मकर संक्राति के रूप में मनाते हैं। वहीं सावन का महत्त्व बताते हुए पवन मल्होत्रा ने कहा कि इसे वर्षा ऋतु का महीना भी कहा जाता है क्यों कि इस समय भारत में काफ़ी वर्षा होती है। हमारे शास्त्रों में सावन के महात्म्य पर विस्तार पूर्वक उल्लेख मिलता है। श्रावण मास अपना एक विशिष्ट महत्व रखता है। धर्म और आस्था का अटूट गठजोड़ हमें इस माह में दिखाई देता है इस माह की प्रत्येक तिथि किसी न किसी धार्मिक महत्व के साथ जुडी़ हुई होती है। जिक्रयोग है कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मेमोरियल सोसायटी द्वारा समय-समय पर सामाजिक कल्याण हेतु कार्य किए जाते हैं, फिर चाहे वह वैक्सीनेशन कैंप हो, पौधारोपण करना हो या फिर हवन यज्ञ करना। इस अवसर पर डॉ. श्यामा प्रशाद मुखर्जी मेमोरीयल सोसायटी अस्पताल के प्रधान पवन मल्होत्रा, महासचिव परवीन ऐनगरिश, उपप्रधान अरुण ऐनगरिश, उपप्रधान सुदर्शन मोंगिया, इंद्रदेव शर्मा, राकेश खन्ना,सोनिया, सुमित,अश्वनी कुमार, राजीव गुंबर और भुवन मल्होत्रा आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें