बुलेट में आग लगने से लद्दाख से लौट रहा दंपत्ति जला, युवती की हालत नाजुक - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 16 जुलाई 2021

बुलेट में आग लगने से लद्दाख से लौट रहा दंपत्ति जला, युवती की हालत नाजुक


जालंधर: भोगपुर थाना क्षेत्र के पचरंगा गांव के पास जालंधर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हुआ, आपकी जानकारी को बतादें की लद्दाख से लौट रहे युवक की तेज रफ्तार बुलेट-500 पुली से टकराई। हादसे के तुरंत बाद बाइक में आग लग गई। बाइक सवार युवक ने किसी तरह कूद कर जान बचाई। हालांकि वह भी जल गया है। स्थानीय लोगों ने उसे इलाके के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में घायलों की पहचान नोएडा (उत्तर प्रदेश) के अनी महेश और उनकी दोस्त सानिया के रूप में हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages