टी-सीरीज के हेड भूषण कुमार पर लगा रेप का आरोप, केस दर्ज - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 16 जुलाई 2021

टी-सीरीज के हेड भूषण कुमार पर लगा रेप का आरोप, केस दर्ज


मुंबई पुलिस ने टी-सीरीज कंपनी के प्रबंध निदेशक दिवंगत गुलशन कुमार के बेटे भूषण कुमार के खिलाफ नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 30 वर्षीय महिला की शिकायत के आधार पर अंधेरी (पश्चिम) के डीएन नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। हालांकि, पुलिस ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि कथित अपराध कब हुआ।
अधिकारी ने समाचार एजेंसी प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया को बताया कि शिकायत के अनुसार, भूषण कुमार ने अपनी ही कंपनी के कुछ प्रोजेक्ट्स में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला से कथित तौर पर बलात्कार किया। उन्होंने कहा कि महिला ने कहा कि उसके साथ धोखा हुआ है और इसलिए उसने पुलिस से संपर्क किया। अधिकारी के अनुसार, भूषण कुमार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार), 420 (धोखाधड़ी), 506 (आपराधिक धमकी) के तहत आरोप लगाए गए हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages