जम्मू-कश्मीर की हाई सिक्योरिटी जेल से 18 मोबाइल फोन बरामद - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 16 जुलाई 2021

जम्मू-कश्मीर की हाई सिक्योरिटी जेल से 18 मोबाइल फोन बरामद


खुफिया एजेंसियों ने जम्मू-कश्मीर की एक उच्च सुरक्षा जेल के अंदर से पाकिस्तानी और स्थानीय आतंकवादियों द्वारा चलाए जा रहे एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, इस दौरान जेल की बैरक से 18 मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, 13 सिम कार्ड, चार्जर, सामान बरामद किया गया। खुफिया सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि जम्मू की उच्च सुरक्षा वाली कोट बलवाल जेल के अंदर से पाकिस्तानी और कश्मीरी आतंकवादियों द्वारा चलाए जा रहे एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है, छापेमारी के दौरान सीआईडी, पुलिस और सीआरपीएफ की काउंटर इंटेलिजेंस विंग द्वारा कोट बलवाल जेल के अंदर बैरक से 18 मोबाइल फोन, ब्लू टूथ डिवाइस, 13 सिम कार्ड, चार्जर और सामान बरामद किया गया। इनका इस्तेमाल आतंकवादी बाहर अपने सहयोगियों के संपर्क में रहने और अपनी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए कर रहे थे। जब्ती में कई स्मार्ट फोन भी हुए बरामद, जिन्हें आतंकवादियों और अन्य बंदियों द्वारा अपने सहयोगियों के संपर्क में रहने के लिए एक्सेस किया जा रहा था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages