हिन्दू जागृति मंच ने आज सड़कों पर घुमती गौधन की उचित संभाल के लिए वित्त मंत्री को दिया मांग पत्र - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 29 जुलाई 2021

हिन्दू जागृति मंच ने आज सड़कों पर घुमती गौधन की उचित संभाल के लिए वित्त मंत्री को दिया मांग पत्र


आज हिन्दू जागृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं गौ सेवक श्री मंदीप बक्शी की अध्यक्षता में पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत बादल एवं जालधंर के एमएलए सुशील रिंकू एवं साबका एमएलए एवं चैयरमैन जगबीर बराड़ को एक मांग पत्र दिया गया। जिसमें पंजाब की सड़कों पर घुमती गौधन की उचित संभाल एवं गौ सेंस जोकि सरकार द्वारा 2016 से लिया जा रहा हैं, उस गौ सेंस को गौ माता के लिए खर्च किया जाए और गौशालाओ को फंड दिया जाए। पंजाब के हरेक शहर में बीमार एवं उपचार हीन गौमाता के लिए हस्पताल एवं डाक्टरों की व्यवस्था की जाए एवं गौ धन नसल सुधार के काम शुरू किया जाए एवं हिन्दू जागृति मंच जो की पिछले काफी अर्से से गौ माता की देखभाल के कार्य कर रही है को उपचार हीन गौ माता को हस्पताल ले जाने के लिए एक ऐंबुलेंस दी जाए, इस कार्यक्रम में विशेष रूप से हिन्दू जागृति मंच के राष्ट्रीय महासचिव अमनदीप शर्मा, जतिंदर अरोड़ा, सलाहकार वरिदंर पाल बंटी, जालंधर के अध्यक्ष जतिंदर कुमार, सोहन सिंह आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages