64MP कैमरे से लैस हो सकता है Vivo Y53s, t1 वर्जन फोन - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 29 जुलाई 2021

64MP कैमरे से लैस हो सकता है Vivo Y53s, t1 वर्जन फोन

चीनी टेलीकॉम वेबसाइट पर Vivo Y53s (t1 वर्जन) स्मार्टफोन की प्रोडक्ट लिस्टिंग जारी की गई है, जिसके जरिए फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। आपको बता दें, यह फोन मई में चीन में लॉन्च हुए Vivo Y52s (T1 वर्जन) स्मार्टफोन का सक्सेसर होगा। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मीडियाटेक डाइमेंशन 700 प्रोसेसर से लैस होगा। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद होगा और फोन में खरीदारी के लिए तीन कलर ऑप्शन मिलेंगे। इन सभी जानकारियों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फोन जल्द ही चीन में लॉन्च किया जा सकता है।


वीवो Y53s (t1 वर्जन) कीमत

वीवो Y53s (t1 वर्जन) फोन के 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,999 (लगभग 22,983 रुपये) होगी और इसके 256GB स्टोरेज की कीमत CNY 2,199 (लगभग 25,284 रुपये) होगी। जैसा कि हमने बताया, यह फोन तीन कलर ऑप्शन में आता है, वे हैं Starry Night, Iridescent और Sea Salt।

 वीवो Y53s (t1 वर्जन) स्पेसिफिकेशंस

वीवो वाई53एस (टी1 वर्जन) एंड्रॉयड 11 पर चलेगा। इस फोन में 6.58 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,408 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले होगा। इसके अलावा यह फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 700 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज होगी।
फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 64 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा।
वीवो वाई53एस (टी1 वर्जन) में 4,910 एमएएच की बैटरी है। फोन का डाइमेंशन 163.95 x 75.30 x 8.5mm और वजन 189 ग्राम होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages