एमआईटीयू चिल्ड्रन लर्निंग वॉच 5X फ्रंट और साइड कैमरों के साथ लॉन्च, जानें कीमत
Xiaomi ने पिछले महीने जून में बच्चों के लिए MITU चिल्ड्रन 4G फोन वॉच 5C स्मार्टवॉच लॉन्च की थी। वहीं एक महीने के अंदर कंपनी ने अब एमआईटीयू चिल्ड्रन लर्निंग वॉच 5एक्स को लॉन्च कर दिया है। यह वॉच बच्चों के लिए भी डिजाइन की गई है। जिसमें खास सेफ्टी फीचर्स और एचडी डुअल कैमरा सेटअप है। फिलहाल इस घड़ी को चीन में लॉन्च किया गया है। जिसमें पिंक और ब्लू दो कलर ऑप्शन पेश किए गए हैं। इसके अलावा, वॉच 2ATM वाटर रेसिस्टेंट है।
MITU चिल्ड्रन लर्निंग वॉच 5X की कीमत
MITU चिल्ड्रन लर्निंग वॉच 5X स्मार्टवॉच की कीमत 579 युआन (लगभग 6,618 रुपये) है। जैसा कि हमने बताया कि स्मार्टवॉच को दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। जिसमें ब्लू और पिंक कलर शामिल है। फिलहाल इस वॉच को चीन में ही लॉन्च किया गया है।
एमआईटीयू चिल्ड्रेन लर्निंग वॉच 5x विशिष्टता
MITU चिल्ड्रन लर्निंग वॉच 5X स्मार्टवॉच में 1.52-इंच (360x400 पिक्सल) रेटिना डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 355ppi है। इस वॉच में डिस्प्ले सेफ्टी के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला 3 प्रोटेक्शन दिया गया है। इसके अलावा यह स्क्रैच रेसिस्टेंट भी है। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस वॉच में 3डी फ्लोर पोजिशनिंग के साथ 12 गुना सेफ्टी पोजिशनिंग जैसे अपग्रेड दिए गए हैं। इस वॉच में डुअल कैमरा सपोर्ट मौजूद है। जिसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 8 मेगापिक्सल का साइड कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरे की मदद से माता-पिता अपने बच्चों को वीडियो कॉल कर सकते हैं। जबकि साइड कैमरा माता-पिता को बच्चों के आस-पास के स्थान के बारे में जानकारी प्रदान करता है। इसके अलावा, वॉच में बच्चों की वॉच वीचैट सपोर्ट भी शामिल है। जिसके माध्यम से बच्चे अपने दोस्तों को जोड़ सकते हैं, संदेश भेज सकते हैं और मोबाइल फोन वीचैट के माध्यम से उन्हें ऑडियो और वीडियो कॉल कर सकते हैं।
घड़ी में 900mAh की बैटरी है, जो 6 दिनों तक का स्टैंडबाय प्रदान करती है। वहीं, इस वॉच को डेली स्टैंडर्ड यूज पर 3 से 4 दिन तक इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं इसकी बैटरी ज्यादा यूज करने पर आपको 1 से 2 दिन तक सपोर्ट करती है। जैसा कि हमने बताया कि यह वॉच 2ATM वाटर रेसिस्टेंट है, जिसमें इस वाट को 20 मीटर तक के पानी में इस्तेमाल किया जा सकता है।
Post a Comment