जालंधर पठानकोट नेशनल हाईवे से शव मिलने से ईलाके में फैली सनसनी - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 22 जुलाई 2021

जालंधर पठानकोट नेशनल हाईवे से शव मिलने से ईलाके में फैली सनसनी

जालंधर पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव रायपुर के पास सड़क पर शव मिलने से सनसनी फैल गई। आपकी जानकारी को बतादें कि बीती रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। हादसे के बाद शव जालंधर पठानकोट हाईवे पर पड़ा रहा, जिससे एक-एक कर कई वाहन शव के ऊपर से गुजरते रहे, जिससे शव के टुकड़े हाइवे पर बिखर गए। मकसूदा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल भिजवाया। मृतक की पेंट की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई है। मृतक की पहचान जम्मू-कश्मीर निवासी खलील अहमद पुत्र फखरुद्दीन के रूप में हुई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages