स्नैपड्रैगन 860 प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले से लैस होगा Mi Pad 5 टैबलेट, डिजाइन हुआ लीक - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 20 जुलाई 2021

स्नैपड्रैगन 860 प्रोसेसर और 120Hz डिस्प्ले से लैस होगा Mi Pad 5 टैबलेट, डिजाइन हुआ लीक


Xiaomi Mi Pad 5 सीरीज के तहत नए टैबलेट लॉन्च करने वाली है, जिसका खुलासा कुछ महीने पहले हुआ था। वहीं, अब सीरीज में शामिल Mi Pad 5 टैबलेट का एक पोस्टर चीनी माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट पर साझा किया गया है, जिसमें टैबलेट के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के साथ-साथ टैबलेट के डिजाइन का खुलासा किया गया है।आपको बता दें, Mi Pad 5 टैबलेट पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में है। इसके लीक से पता चलता है कि टैबलेट हाई-एंड स्पेसिफिकेशंस से लैस होगा। हाल ही में चीन के एक टिपस्टर के जरिए जानकारी सामने आई थी कि शाओमी का अपकमिंग टैबलेट 120Hz रिफ्रेश रेट वाले LCD पैनल के साथ आएगा।
चीनी माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट पर साझा किए गए एक पोस्टर के अनुसार, Mi Pad 5 टैबलेट स्नैपड्रैगन 860 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा। वहीं, इस टैबलेट में 2के रेजोल्यूशन और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट होगा। पोस्टर में बताए गए टैबलेट के डिजाइन की बात करें तो टैबलेट के बैक पैनल पर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश देखा जा सकता है। इसके अलावा टैब के फ्रंट में पतले बेज़ल हैं। पुरानी रिपोर्ट्स के मुताबिक Mi Pad 5 में स्नैपड्रैगन 860 प्रोसेसर के साथ 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं, इसमें 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
इसके अलावा एक रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई थी कि Mi Pad 5 में एक स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर वेरिएंट भी दस्तक दे सकता है। इस टैब में 48 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है और इसमें 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। माना जा रहा है कि इस सीरीज में कंपनी Mi Pad 5, Mi Pad 5 Lite, Mi Pad 5 Plus और Mi Pad 5 Pro को लॉन्च कर सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages