Header Ads

Redmi Note 10T 5G 48MP कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ आज भारत में होगा लॉन्च


Redmi Note 10T 5G स्मार्टफोन आज भारत में 20 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। फोन लॉन्च के लिए वर्चुअल लॉन्च इवेंट का आयोजन किया गया है। Redmi Note 10T 5G फोन Redmi Note 10 सीरीज का पांचवां मॉडल होने जा रहा है, जो पहले ही Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro, Redmi Note 10 Pro Max और Redmi Note 10S जैसे स्मार्टफोन लॉन्च कर चुका है। इस स्मार्टफोन को Amazon पर टीज किया गया है। माना जा रहा है कि भारत में इसकी कीमत 15,000 रुपये के अंदर होगी।
Redmi Note 10T 5G स्पेसिफिकेशंस
स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Redmi Note 10T 5G फोन Android 11 पर आधारित MIUI पर काम करेगा और इसमें 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz होगा। फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 700 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 6GB रैम को पेयर किया गया है। फोटोग्राफी के लिए Redmi Note 10T 5G फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसमें 2-मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। फोन की स्टोरेज 128 जीबी होगी। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल होंगे। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जा सकता है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी, जिसके साथ 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है।

कोई टिप्पणी नहीं

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट


Blogger द्वारा संचालित.