Header Ads

नहर से महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, हत्या की आशंका


जालंधर में कपूरथला चौक के पास मंड ईलाके के पास नहर से एक महिला का नग्न शव बरामद किया गया। आशंका जताई जा रही है कि शव को किसी ने नहर में फेंका होगा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। महिला की उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच लग रही है। जानकारी के मुताबिक मंड ईलाके के पास वहां से गुजर रहे लोगों ने महिला का शव तैरता देखा। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आकर महिला के शरीर पर कपड़ा डाल दिया। महिला की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के ईलाकों में महिला की पहचान कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट


Blogger द्वारा संचालित.