निहंग ने चलती कार पर किया गंडासे से हमला बड़ा हादसा होने से टला - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 23 जुलाई 2021

निहंग ने चलती कार पर किया गंडासे से हमला बड़ा हादसा होने से टला


जालंधर: आज शुक्रवार दोपहर रामा मंडी थाना क्षेत्र में आते किशनपुरा चौक के पास उस समय बवाल हो गया, जब एक निहंग ने चलती कार का शीशा गंडासा मार तोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में चालक ने सड़क किनारे कार लगाई, बड़ा हादसा होने से बचा, ड्राइवर ने पुलिस को फोन किया तो निहंग की पत्नी लाठी से उसके प्रति आक्रामक हो गई। लोगों की मदद से निहंग सिख की पत्नी को पकड़ लिया गया। पुलिस ने महिला को थाने ले जाने का प्रयास किया तो उसने पुलिसकर्मियों पर लाठी तान ली। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला पुलिस के सहयोग से डंडा छीना, कार में बिठाकर थाने ले गई।  जहां उससे पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया है कि उसका पति ब्लड प्रेशर का मरीज है और उसका ब्लड प्रेशर कभी-कभी बढ़ जाता है। इसी वजह से उसने किशनपुरा चौक के पास गंडासा मारकर कार का शीशा तोड़ दिया। 
 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages