पुलिस हेल्पलाइन 112 पर शिकायत की जांच करने पहुंचे एएसआई गुरसेवक सिंह के साथ मारपिट कर सर्विस रिवॉल्वर छिनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए थाना सदर रायकोट में मंशा-ए-कत्ल, षडयंत्र व शस्त्र अधिनियम के तहत तीन महिलाओं समेत 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों की पहचान हरबंस सिंह ,जगराज सिंह ,हरप्रीत सिंह, हर्ष प्रीत कौर और जसविंदर कौर के रूप में हुई है।
0 टिप्पणियाँ