सिद्धू के राज्याभिषेक में जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस पंजाब रोडवेज की बस से टकराई, 3 की मौत 37 घायल - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 23 जुलाई 2021

सिद्धू के राज्याभिषेक में जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस पंजाब रोडवेज की बस से टकराई, 3 की मौत 37 घायल


मोगा: नवजोत सिंह सिद्धू के राज्याभिषेक में शामिल होने चंडीगढ़ जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक मिनी बस सामने से आ रही पंजाब रोडवेज की बस से टकरा गई। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के राज्याभिषेक समारोह के लिए  आज शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे मोगा से चंडीगढ़ जा रहे थे। मिनीबस अचानक जनेर के पास लिंक रोड से निकलकर हाईवे पर आ गई, तभी मिनीबस की मोगा से अमृतसर जा रही पंजाब रोडवेज की बस से सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 37 लोग गंभीर रूप से घायल हैं और 9 की हालत गंभीर है। घायलों को डीएमसी और फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। यात्री बस मोगा से अमृतसर जा रही थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages