Xiaomi के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को भारत में 15 हजार से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है, जाने इस स्मार्टफोन के बारे में - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 16 जुलाई 2021

Xiaomi के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को भारत में 15 हजार से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है, जाने इस स्मार्टफोन के बारे में


Redmi Note 10T 5G को भारत में 20 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल लॉन्च से पहले इस फोन की कीमत और स्टोरेज वेरिएंट की जानकारी लीक हुई है। इस स्मार्टफोन को पिछले महीने रूस में लॉन्च किया गया था। Xiaomi Central की रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले Redmi Note 10T 5G की कीमत भारत में 14,999 रुपये होगी। मिली जानकारी के मुताबिक यह सिंगल 4GB+128GB वेरिएंट में आएगा, रिपोर्ट में कहा गया है कि Xiaomi पहली सेल में कुछ ऑफर्स भी देगी। कंपनी पहले ही कंफर्म कर चुकी है कि इस फोन की सेल Amazon से होगी। रूस में इस फोन को ब्लू, ग्रीन, ग्रे और सिल्वर कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया था।

Redmi Note 10T 5G के स्पेसिफिकेशंस

उम्मीद की जा रही है कि यह फोन स्पेसिफिकेशंस के मामले में भारत में रशियन वेरिएंट जैसा ही होगा। यह फोन Android 11 आधारित MIUI पर चलता है और इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.5 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 700 प्रोसेसर है।
फोटोग्राफी के लिए इसके रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 48MP का है। इसके अलावा इसमें 2MP का मैक्रो कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर भी है। सेल्फी के लिए यहां फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है।
Redmi Note 10T 5G में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है। इसकी इंटरनल मेमोरी 128GB तक है। कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.1, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक का सपोर्ट है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages