Nokia G20 स्मार्टफोन की बिक्री शुरू, जानें कीमत और फीचर्स - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 16 जुलाई 2021

Nokia G20 स्मार्टफोन की बिक्री शुरू, जानें कीमत और फीचर्स


Nokia G20 स्मार्टफोन की बिक्री शुरू हो गई है। 12,999 रुपये की कीमत वाले इस स्मार्टफोन को Amazon और Nokia India की आधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इस फोन को इस महीने की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया था। Nokia G20 दो कलर ऑप्शन- नाइट और ग्लेशियर में आता है। फोन में एचडी+ डिस्प्ले और मीडियाटेक प्रोसेसर है। आइए विस्तार से जानते हैं कि कंपनी इस फोन में क्या-क्या फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस दे रही है।
अभी खरीदारी करें
Nokia G20 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
फोन में 720x1600 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.52 इंच का एचडी+ आईपीएस एलसीडी पैनल है। वाटरड्रॉप डिज़ाइन वाले इस डिस्प्ले का आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस इस फोन में डेडिकेटेड गूगल असिस्टेंट बटन है। 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के साथ आने वाले इस फोन में प्रोसेसर के तौर पर मीडियाटेक हीलियो जी35 चिपसेट दिया गया है।
कैमरा स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इस फोन में आपको 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
यह फोन एंड्रॉयड 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5,050mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages