क्रेडिट और डेबिट कार्ड से निकासी अब होगी महंगी, जाने क्या पड़ेगा आपकी जेब पर प्रभाव - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 22 जुलाई 2021

क्रेडिट और डेबिट कार्ड से निकासी अब होगी महंगी, जाने क्या पड़ेगा आपकी जेब पर प्रभाव


एटीएम से पैसा निकालना अब और महंगा हो सकता है भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने निकासी और टैरिफ बढ़ाने का एलन किया है। अब प्रति निकासी पर आपको 21 रुपये चार्ज लग सकता हैं। यदि आप अपने खाते से अधिक राशि निकालने का प्रयास करते हैं तो भी आपको भुगतान करना होगा। यह बढ़ी हुई दर 1 जनवरी 2022 से प्रभावी होगी। बैंक के ग्राहको को महीने में 5 बार ट्रांजेक्शन फ्री होगा। लेकिन उसके ऊपर अगर ऑफ एटीएम का इस्तेमाल करते है तो आपको 20 रुपये और चुकाने होंगे। अगर आप अपने बैंक के एटीएम के अलावा किसी अन्य बैंक से पैसा निकालते हैं तो वह मेट्रो शहरों में 3 बार और गैर-मेट्रो शहरों में 5 बार बिना कटौती के पैसे निकाल पाएगें।
अगर आप क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड से ज्यादा खरीदारी करते हैं तो आप जानले कि आरबीआई ने एटीएम लेनदेन के लिए इंटरचेंज शुल्क 15 रुपये से बढ़ाकर 17 रुपये और गैर-नकद लेनदेन के लिए 5 रुपये से बढ़ाकर 6 रुपये कर दिया है। इंटरचेंज टैरिफ बैंकों द्वारा क्रेडिट कार्ड डेबिट कार्ड से भुगतान पर व्यापारियों द्वारा भुगतान की जाने वाली राशि है। ये नई दरें एक अगस्त 2011 से लागू होंगी।
एसबीआई ने एटीएम निकासी के लिए एक नई नीति भी तैयार की है जो अन्य बैंकों से अलग है।अब एटीएम निकासी के लिए संशोधित सेवा शुल्क में, एसबीआई ने बीएसबीडी बेसिक सेविंग बैंक जमा खाताधारकों के लिए नए नियम पेश किए हैं। बिना किसी सेवा शुल्क के 4 गुना तक एटीएम शाखाओं से पैसे कट सकेंगे और उसके बाद ग्राहक को लेनदेन के लिए 15 रुपये प्लस जीएसटी का भुगतान करना होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages