पीआरटीसी व पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों ने चार घंटे बस स्टैंड रखा बंद, यात्री हुए परेशान - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 3 अगस्त 2021

पीआरटीसी व पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों ने चार घंटे बस स्टैंड रखा बंद, यात्री हुए परेशान


जालंधर के शहीद-ए-आजम भगत सिंह अंतरराज्यीय बस टर्मिनल को अनुबंध मुलाजिम संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी संविदा कर्मचारी संघ की ओर से आज सुबह 10 बजे से 4 घंटे के लिए बंद कर दिया गया। सुबह 10 बजते ही झमाझम बारिश शुरू हो गई और साथ ही यात्रियों के लिए मुसीबतों का दौर शुरू हो गया। बारिश के दौरान भी किसी भी बस को बस स्टैंड में प्रवेश नहीं करने दिया गया और प्रवेश द्वार के ठीक सामने बस खड़ी कर बसों का प्रवेश रोक दिया गया। चार घंटे तक बस स्टैंड बंद रहने के दौरान बस स्टैंड परिसर के आसपास बसों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे परिसर के आसपास का यातायात भी बाधित रहा। बस स्टैंड के अंदर से यात्रियों को बारिश के बीच में बाहर आना पड़ा और गंतव्य के लिए बस ढूंढनी पड़ी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages