पठानकोट में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, राहत एवं बचाव कार्य जारी - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 3 अगस्त 2021

पठानकोट में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, राहत एवं बचाव कार्य जारी


पंजाब के पठानकोट से एक बड़ी खबर आई सामने। यहां रंजीत सागर बांध में भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर के बाद मौके पर बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। पता चला है कि आज सुबह पठानकोट के पास रंजीत सागर बांध पर भारतीय सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रंजीत सागर बांध में अचानक विस्फोट हो गया। पता चला है कि वहां एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। फिलहाल बचाव और राहत कार्य जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages