खुशखबरी: 5 रुपये तक सस्ता हो सकता है पेट्रोल, कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

मंगलवार, 3 अगस्त 2021

खुशखबरी: 5 रुपये तक सस्ता हो सकता है पेट्रोल, कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट


कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट पाई गई, इसका असर भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर देखा जा सकता है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये तक की गिरावट आ सकती है। बाजार के जानकारों के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का सीधा फायदा भारत को भी हो सकता है। आपको बता दें कि इस समय देश के कई शहरों में पेट्रोल 100 रुपये से ज्यादा में बिक रहा है। हालांकि, पिछले दो हफ्तों में तेल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
एमसीएक्स पर अगस्त डिलीवरी के लिए कच्चा तेल 73 रुपये या 1.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,444 रुपये प्रति बैरल पर 6,313 लॉट के लिए कारोबार कर रहा था। सितंबर डिलीवरी 307 लॉट में 69 रुपये या 1.26 प्रतिशत गिरकर 5,415 रुपये प्रति बैरल पर आ गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages