पंजाब में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच तकरार जारी, राघव चड्ढा ने सिद्धू को बताया राजनीति की 'राखी सावंत'


पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सियासी जंग जारी है। आज शुक्रवार को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने कृषि कानूनों को लेकर आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। इसके जवाब में आप नेता राघव चड्ढा ने नवजोत सिंह सिद्धू को राजनीति की राखी सावंत बताया। दरअसल, नवजोत सिंह सिद्धू ने आज ट्वीट कर कहा कि दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने कृषि कानूनों के तहत निजी बाजार को अधिसूचित किया है। बाद में अलग से सत्र बुलाकर केजरीवाल सरकार ने ड्रामा किया, वह तो सिर्फ दिखावा कर रहे हैं।
राघव चड्ढा ने नवजोत सिंह सिद्धू के इस ट्वीट का जवाब दिया। राघव ने लिखा कि पंजाब की राजनीति की राखी सावंत नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस आलाकमान ने इसलिए डांटा है, क्योंकि वह कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ बयान दे रहे थे। ऐसे में अब वह अरविंद केजरीवाल को बोल रहे हैं, कल वह फिर कैप्टन पर हमला करेंगे।
आपको बता दें कि इस बार पंजाब में कांग्रेस के लिए सबसे बड़ी चुनौती आम आदमी पार्टी है। आम आदमी पार्टी ने पिछले विधानसभा चुनाव में, लोकसभा चुनाव में भी अच्छा प्रदर्शन किया था, अब तक के सर्वेक्षण में आप को पंजाब में मजबूत दिखाया गया है। आज शुक्रवार को कृषि कानूनों के एक साल पूरे होने पर कांग्रेस, अकाली दल और आम आदमी पार्टी समेत अन्य दलों ने इस मुद्दे पर विरोध जताया। कृषि कानूनों के खिलाफ जो आंदोलन शुरू हुआ था वह पंजाब से ही शुरू हो गया था। पंजाब के बाद इस आंदोलन ने हरियाणा और फिर पश्चिम यूपी में अपने पैर पसार लिए।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

job

💼 नवीनतम जॉब पोस्ट

Current Affairs

📰 करंट अफेयर्स से जुड़ी ताज़ा पोस्ट