होटल के कमरे में पति ने पत्नी को पड़ोसी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 17 सितंबर 2021

होटल के कमरे में पति ने पत्नी को पड़ोसी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा


जालंधर: आज दोपहर साढ़े तीन बजे बस स्टैंड के पास एक होटल में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को पड़ोसी के साथ होटल के कमरे में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। वह उन्हें घसीटते हुए बस स्टैंड पुलिस चौकी ले गया। उसकी शिकायत के बाद पुलिस ने कथित प्रेमी को हिरासत में लेकर जांच शुरू की।
पति ने बताया कि आज दोपहर पत्नी ने उसे मायके जाने के लिए कहा था। लेकिन उसने मना करने पर, इसके बाद जब वह घर से निकला तो उसकी पत्नी भी उसके पीछे घर से निकलकर ऑटो में बैठ गई। तभी उसका पड़ोसी भी  बाइक पर ऑटो का पीछा करने लगा। यह उसकी नंद ने देखा। जब उसने दोनों का स्कूटी से पीछा किया तो वे बस स्टैंड के पास एक होटल में जाते नजर आए। होटल के बाहर करीब डेढ़ घंटे इंतजार करने के बाद नंद ने अपने भाई को मामले की जानकारी दी। इसके बाद वह होटल पहुंचे और पड़ोसी के साथ होटल के कमरे में पत्नी को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। वह दोनों को घसीटकर बस स्टैंड पुलिस चौकी ले गया।
पुलिस की जांच में सामने आया है कि महिला और उसके कथित प्रेमी ने होटल में कमरा लेकर एक-दूसरे को भाई-बहन कहा था। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि उसकी शादी को 5 साल हो चुके हैं लेकिन उसके कोई संतान नहीं है। पति उसे समय नहीं देता। इसी बात को लेकर पड़ोस में रहने वाले एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग चल पड़ा। महिला ने अपने पति पर फोन में कई लड़कियों के नंबर रखने का भी आरोप लगाया। पुलिस दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले में कार्रवाई करने में लगी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages