Gionee जल्द लॉन्च कर सकती है नया किफायती Android टैबलेट, Gionee M61 - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 17 सितंबर 2021

Gionee जल्द लॉन्च कर सकती है नया किफायती Android टैबलेट, Gionee M61

Gionee जल्द ही अपना नया Android टैबलेट Gionee M61 लॉन्च कर सकती है। इसके कुछ स्पेसिफिकेशंस को Google Play कंसोल लिस्टिंग पर लिस्ट किया गया है। इसके दिए गए स्पेसिफिकेशन से संकेत मिलता है कि यह एक किफायती टैबलेट होने वाला है। इसका रेंडर भी गूगल प्ले कंसोल पर दी गई लिस्टिंग में शामिल है। इसके
स्पेसिफिकेशन में इसके प्रोसेसर को स्प्रेडट्रम टी610 बताया गया है, जिसमें 2+6 कोर का कॉम्बिनेशन दिया गया है। यह भी बताया गया है कि इसमें 4 जीबी का ही एक वेरिएंट लॉन्च किया जाएगा, जिसे आज के स्टैंडर्ड के हिसाब से फिट कहा जा सकता है। कुल मिलाकर कंपनी एक सस्ता टैबलेट बाजार में लाने की तैयारी में है। 
सूत्रों के मुताबिक इस लिस्टिंग में Gionee M61 के कुछ मुख्य स्पेसिफिकेशन के बारे में बताया गया है। इसमें एक स्प्रेडट्रम T610 प्रोसेसर शामिल है जिसमें दो ARM Cortex-A77 कोर और छह ARM Cortex-A55 कोर होंगे, और सभी 1800Mhz पर क्लॉक किए गए होंगे। प्रोसेसर 12nm आर्किटेक्चर पर आधारित है और इसे 614Mhz पर क्लॉक्ड Mali-G52 GPU के साथ जोड़ा जाएगा। डिस्प्ले में 1200x1920 पिक्सल का फुल-एचडी+ रेजोल्यूशन और 320डीपीआई स्क्रीन डेनसिटी है। स्क्रीन साइज के बारे में जानकारी नहीं दी गई है लेकिन यह 7 या 8 इंच के करीब हो सकती है। यह भी बताया गया है कि Gionee M61 टैबलेट Android 11 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा।
डिजाइन की बात करें तो टैबलेट के टॉप और बॉटम में बड़े बेजल्स देखने को मिलते हैं। लेकिन इसमें कोई पंच होल या नॉच नहीं है क्योंकि फ्रंट कैमरा टॉप बेज़ल के अंदर है। कैमरा कॉन्फ़िगरेशन के बारे में अभी तक कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है। वॉल्यूम कंट्रोल दायीं तरफ दिए गए हैं जबकि ऊपर की तरफ पावर बटन दिया गया है। वहीं, इस लिस्टिंग में इसकी बैटरी क्षमता और चार्जिंग क्षमता और पावर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages