TVS ने भारत में अपनी लेटेस्ट 'किफायती' बाइक TVS Raider लॉन्च कर दी है। नई बाइक 125cc सेगमेंट में आती है और इसके डिजाइन को काफी आकर्षक बनाया गया है। बाइक को देखकर पता चलता है कि इसे युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। किफायती होने के साथ ही इसमें कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं। इसमें कुछ स्मार्ट फीचर्स भी मिलते हैं, जो इसे वैल्यू फॉर मनी बाइक का दर्जा दे सकते हैं। नई टीवीएस रेडर बाइक रिवर्स डिजिटल स्पीडोमीटर और वॉयस असिस्ट फीचर से लैस है। इसमें भी पारंपरिक स्कूटर की तरह सीट के नीचे स्टोरेज मिलती है।
टीवीएस रेडर की भारत में कीमत
टीवीएस ने बीते दिन गुरुवार को भारतीय बाजार में अपनी नई बाइक टीवीएस रेडर को लॉन्च कर दिया है। नई बाइक 125cc इंजन के साथ आती है। बाइक को युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, क्योंकि यह स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस है और इसका डिजाइन भी काफी आकर्षक है। भारत में टीवीएस रेडर की कीमत 77,500 रुपये(एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। कंपनी ने इसे ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रैड ट्रिम्स में लॉन्च किया है। टीवीएस ने जल्द ही वॉयस असिस्ट, नेविगेशन आदि से लैस 5 इंच के टीएफटी क्लस्टर से लैस एक और वेरिएंट लॉन्च करने का भी वादा किया है। डिजाइन के साथ-साथ कलर ऑप्शन को आकर्षक बनाए रखने का प्रयास किया गया है। ग्राहक रेडर बाइक को स्ट्राइकिंग रेड, ब्लेज़िंग ब्लू, विकेड ब्लैक और फेयरी येलो कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
टीवीएस रेडर स्पेसिफिकेशन्स
TVS रेडर में 124.8cc का एयर- और ऑयल-कूल्ड 3V इंजन है जो 7,500 rpm पर 8.37kW की अधिकतम पावर और 6,000 rpm पर 11.2 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक यह बाइक 5.9 सेकेंड में 0-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है।
टीवीएस रेडर फीचर्स
अब बात करते हैं इसके स्मार्ट और मॉडर्न फीचर्स की। जबकि इसमें राइड मोड के साथ एक रिवर्स एलईडी डिजिटल स्पीडोमीटर मिलता है, टीवीएस जल्द ही 5 इंच के डिस्प्ले के विकल्प के साथ एक अतिरिक्त संस्करण लॉन्च करेगा, जैसा कि आजकल कई आधुनिक दोपहिया वाहनों के साथ आता है। यह SmartXonnect फीचर से लैस होगा, जिसमें राइडर को ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और वॉयस असिस्ट फीचर मिलेगा। इस डिस्प्ले में ग्राहक नेविगेशन का मजा भी ले सकेंगे। सेगमेंट के लिहाज से यह निश्चित तौर पर एक अच्छा कदम होगा। इतना ही नहीं, नए TVS Raider 125cc में अंडर सीट स्टोरेज भी मिलती है, जिसमें आप राइडिंग के दौरान अपने जरूरी सामान रख सकते हैं। यह बहुत अधिक भंडारण नहीं है, लेकिन यह बारिश के दौरान मोबाइल, पर्स या अन्य छोटी वस्तुओं को रखने के लिए उपयोगी हो सकता है। बाइक यूएसबी चार्जर (वैकल्पिक) के साथ आती है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें