सलाद सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है। सलाद बनाना भी बहुत आसान है। इसे बनाने में ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है और यह कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। विभिन्न प्रकार के फलों और सब्जियों से कई प्रकार के सलाद बनाए जा सकते हैं। कुछ लोग सलाद को खुशी से खाते हैं तो कुछ डाइटिंग की वजह से खाते हैं। आपको बता दें कि ढेर सारे विटामिन और मिनरल पाने का यह सबसे आसान तरीका है। आप अपने दैनिक आहार में सलाद को शामिल कर सकते हैं। यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि कब्ज और पाचन संबंधी बीमारियों से भी छुटकारा दिलाता है।
वहीं, जो लोग अपना वजन कम करना चाहते हैं वे नियमित रूप से सलाद खा सकते हैं। सलाद में बहुत सी चीजें शामिल होती हैं। इसमें कई तरह की सब्जियों या फलों को मिलाकर बनाया जा सकता है। साथ ही कई लोग सलाद में स्प्राउट्स और मूंगफली को भी शामिल करते हैं। आइए हम आपको बताते हैं कि अपनी सलाद की थाली में क्या शामिल करें, जिससे आपके शरीर का पोषण बना रहे और आप बीमारियों से दूर रह सकें।
गाजर
अपनी सलाद प्लेट में गाजर जरूर शामिल करें क्योंकि गाजर में बीटा कैरोटीन नामक विटामिन होता है जो आंखों की रोशनी के लिए अच्छा होता है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो आपको डायबिटीज और कैंसर जैसी बीमारियों से भी बचाते हैं। गाजर खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और लोग वायरल इंफेक्शन से दूर रहते हैं।
खीरा
गर्मियों में डिहाइड्रेशन को कम करने के लिए सलाद में खीरा जरूर शामिल करें। आपको बता दें कि खीरा में 90 प्रतिशत पानी होता है। यह विटामिन-ए, बी1, बी6, सी, आयरन और पोटैशियम से भी भरपूर होता है। खीरा पेट से जुड़ी कई समस्याओं को भी दूर करता है।
टमाटर
टमाटर को सलाद की थाली में जरूर शामिल करना चाहिए। यह हमारे शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। इसके अलावा, यह वजन घटाने में मदद करता है। इसमें फाइबर होता है जो स्वस्थ रहने के लिए बहुत जरूरी है। साथ ही टमाटर खाने से कब्ज भी नहीं होता है।
संतरे से बनाएं फ्रूट सलाद
सब्जियों के अलावा आप अपने सलाद की प्लेट में संतरे भी डाल सकते हैं। आप रोजाना सलाद में एक संतरा खा सकते हैं। यह आपके स्वास्थ्य के लिए पोषक तत्वों का भंडार है। फलों का सलाद बनाते समय आप संतरे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
0 टिप्पणियाँ