सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! केंद्र सरकार अक्टूबर में देगी 2,18,200 रुपये का तोहफ़ा... - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 17 सितंबर 2021

सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! केंद्र सरकार अक्टूबर में देगी 2,18,200 रुपये का तोहफ़ा...


डीए, डीआर और एचआरए में बढ़ोतरी के बाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अब दिवाली से पहले यानी अक्टूबर 2021 में सरकारी कर्मचारियों को उपहार दे सकती है। जुलाई में केंद्र ने महंगाई भत्ता 17 फीसदी से बढ़ाकर 28 फीसदी और मकान किराया भत्ता 24 फीसदी से बढ़ाकर 27 फीसदी कर दिया था। अब केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता एक बार फिर 3 फीसदी बढ़ जाएगा। इसे बढ़ाकर 31 फीसदी कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि केंद्र ने मई 2020 में कोरोना वायरस महामारी के चलते डीए हाइक में बढ़ोतरी पर रोक लगा दी थी।
महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद से केंद्रीय कर्मचारी डीए एरियर की मांग कर रहे हैं। 26-27 जून 2021 को राष्ट्रीय JCM परिषद (NCJCM), कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) और वित्त मंत्रालय के बीच एक बैठक हुई। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। केंद्र ने कोरोना महामारी के दौरान करीब आधे साल से कर्मचारियों को 17 फीसदी की दर से डीए देना बंद कर दिया था। जानकारों के मुताबिक लेवल-1 के कर्मचारियों का डीए बैलेंस 11,880 रुपये से 37,554 रुपये के बीच है। साथ ही लेवल-14 (वेतनमान) के कर्मचारियों को 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये तक DA मिलेगा।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages