डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में लगाया गया वैक्सीनेशन कैंप - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 16 सितंबर 2021

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में लगाया गया वैक्सीनेशन कैंप


जालंधर: पूरे भारत में चल रही वैक्सीनेशन की प्रक्रिया को गति देते हुए विभिन्न निजी संस्थाओं द्वारा वैक्सीनेशन कैंप लगाए जा रहे हैं, जिसके कारण आम जनता को काफी फायदा पहुंच रहा है। इसी लड़ी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मैमोरियल अस्पताल सोसाइटी(रजि.) ने आज वीरवार को ज़िला प्रशासन के सहयोग से अस्पताल परिसर में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया। इस दौरान 350 लोगों ने कोविड-19 वैक्सीन लगवाई और कैंप को सफल बनाया। इस दौरान अस्पताल के चेयरमैन कुलदीप भगत व प्रधान पवन मलहोत्रा, जनरल सैक्रेटरी प्रवीण अंगरीश ने लोगों का आभार व्यक्त किया और कोविड-19 वैक्सीन के लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि देशभर में चलाई जा रही वैक्सीनेशन मुहिंम सफल साबित हुई है, इस मुहिंम को बढ़चढ़ कर लोगों का समर्थन प्राप्त हो रहा है, जिसकी वजह से कोविड-19 का संक्रमण लगातार घटता जा रहा है, लेकिन अभी भी सावधानी रखने की जरूरत है, जिससे खुद को व समाज को इस घातक बीमारी से बचाया जा सके। कैंप के दौरान अस्पताल के, उप प्रधान अरुण अंगरिश, सुदर्शन मोंगिया, विकास भगत ने आए स्वस्थकर्मी डॉ रजिंदर कौर और उनकी टीम शिवाना चौधरी, परनीत कौर,वस्तिंदर कौर,नव्या शर्मा, अनमोल सिंह, अमृतपाल सिंह को सम्मानित किया। इसके अलावा समाज सेवी रजिंदर हांडा, अश्वनी भंडारी, राजीव गुंबर, अश्वनी शर्मा, सुमित, सोनिया और भुवन मल्होत्रा भी मौजूद थे। यहां जिक्रयोग है डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल सोसाइटी(रजि.) समाज सेवी कार्य में निरंतर सक्रिय है, जिसके तहत सोसाइटी द्वारा विभिन्न तरह के कैंप लगाए जाते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages