किसान आंदोलन : सिंघू बार्डर से लौट रहे दो किसान ट्राली से गिरे, एक की मौत - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 16 सितंबर 2021

किसान आंदोलन : सिंघू बार्डर से लौट रहे दो किसान ट्राली से गिरे, एक की मौत


करनाल: हरियाणा के करनाल जिले के घरौंदा के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक किसान की मौत हो गई। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली से सिंघू बॉर्डर से अमृतसर लौट रहे थे। उसके 10 दिन पूरे करने के बाद अन्य ग्रामीणों की बारी थी। ऐसे में किसान रात में सिंघू बार्डर से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर घर जा रहे थे। लेकिन घरौंदा के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली फ्लाईओवर के ऊपर से गुजर रही थी और उसी दौरान 2 किसान नीचे गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने एक किसान को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कुलवंत सिंह के रूप में हुई है। हादसे में एक अन्य किसान को मामूली चोटें आई हैं। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages