गणपति महोत्सव: श्री गणेश उत्सव के समापन पर श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन और लगे जयकारे - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

गुरुवार, 16 सितंबर 2021

गणपति महोत्सव: श्री गणेश उत्सव के समापन पर श्री गणेश प्रतिमा का विसर्जन और लगे जयकारे


जालंधर: श्री गणपति उत्सव कमेटी फगवाड़ा गेट की तरफ से हर साल की तरह इस साल भी गणेश उत्सव बहुत धूमधाम से मनाया गया। श्री गणपति उत्सव कमेटी के तत्वावधान में गणेश प्रतिमा विराजमान की गई थी। श्रद्धालु प्रतिदिन सुबह व शाम के समय श्रीगणेश की महाआरती व पूजा अर्चना करते थे। आज श्रद्धालुओं ने श्रीगणेश जी की महाआरती व पूजा अर्चना की। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया। श्रीगणेश भगवान को भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बाद में व्यास नदी तट पर गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आ के जयघोष गूंजने लगे। जयघोष के साथ ही गणपति जी की प्रतिमा को व्यास में विसर्जित किया गया। इस अवसर पर विधायक बाबा हेनरी ने उपस्थित होकर भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया इसके अलावा विकास तलवार, जोनी मेहता, विनय मेहता, सुभाष शर्मा, रमित दत्त, कुमार चाहत आदि ने मौके पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages