7वां वेतन आयोग: सालाना 90 हजार बढ़ेगा वेतन, दीवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को सरकार का तोहफा - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021

7वां वेतन आयोग: सालाना 90 हजार बढ़ेगा वेतन, दीवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को सरकार का तोहफा


दिवाली से पहले केंद्र सरकार ने देश के करीब 1 करोड़ लोगों को तोहफे दिए हैं। केंद्र सरकार ने महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब केंद्रीय कर्मचारियों को 28 के बजाय 31 प्रतिशत डीए मिलेगा। सरकार के इस फैसले के बाद सभी कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि होगी। अगस्त 2021 में औद्योगिक श्रमिकों के लिए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक बढ़कर 123 हो गया है। सितंबर के आंकड़े अभी आने बाकी हैं। लेकिन, जून, जुलाई और अगस्त के आंकड़ों के आधार पर महंगाई भत्ता बढ़ा दिया गया है। 
महंगाई भत्ता एक ऐसा पैसा है, जो सरकारी कर्मचारियों को उनके जीवन यापन की लागत में सुधार के लिए दिया जाता है। यह पैसा इसलिए दिया जाता है ताकि बढ़ती महंगाई के बाद भी कर्मचारी के जीवन स्तर में कोई अंतर न आए। यह पैसा सरकारी कर्मचारियों, सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को दिया जाता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages