सिंघू बॉर्डर मर्डर केस: कोर्ट ने आरोपी सरबजीत सिंह को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 16 अक्टूबर 2021

सिंघू बॉर्डर मर्डर केस: कोर्ट ने आरोपी सरबजीत सिंह को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा


सोनीपत : दिल्ली-हरियाणा के सिंघू सीमा पर एक युवक की हत्या के दोषी निहंग सरबजीत को सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी को सोनीपत के सिविल जज(जूनियर डिवीजन) की अदालत में पेश किया गया और पुलिस ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने सात दिन की रिमांड मंजूर की। वहीं, हरियाणा पुलिस ने निहंग सरबजीत सिंह को अदालत में पेश किया और कहा कि हत्या में प्रयुक्त हथियार अभी बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सरबजीत ने अपने खुलासे में चार नामों का जिक्र किया है और पुलिस उनका पता लगाने की कोशिश कर रही है। इसके अलावा हरियाणा पुलिस गुरदासपुर और चमकौर में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी करेगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages