इस्कॉन मंदिरों और भक्तों पर हिंसक हमला, मूर्तियों को तोड़ा - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 16 अक्टूबर 2021

इस्कॉन मंदिरों और भक्तों पर हिंसक हमला, मूर्तियों को तोड़ा


बांग्लादेश में हिंदू मंदिरों और तीर्थयात्रियों पर हिंसा और हमले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे देश के कई हिस्सों में सांप्रदायिक दंगे हो रहे हैं। बांग्लादेश में माता दुर्गा पूजा समारोह के दौरान मंदिरों और मूर्तियों के विध्वंस के कुछ दिनों बाद, दशहरा के दिन एक और हमला हुआ। नोआखली क्षेत्र में एक इस्कॉन (इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस) मंदिर पर अचानक भीड़ ने हमला कर दिया, इस दौरान कई श्रद्धालु घायल हो गए और मंदिर की संपत्ति को नुकसान पहुंचा। हमले में एक तीर्थयात्री की हालत नाजुक बनी हुई है। ध्वस्त किए गए मंदिर की तस्वीरें साझा करते हुए इस्कॉन ने कहा कि संपत्ति को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा गया है और कथित तौर पर खंजर से हमला किया गया है। इस्कॉन ने बांग्लादेश सरकार से सभी हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और न्याय दिलाने की अपील की है।
बांग्लादेश की प्रधान मंत्री शेख हसीना के आश्वासन के बावजूद हिंसा हुई, हबीगंज जिले के एक दुर्गा मंदिर में गुरुवार को भी मदरसा छात्रों और हिंदुओं के बीच हुई झड़प में जिसमें एक पुलिसकर्मी समेत 20 से अधिक लोग घायल हुए थे।  सांप्रदायिक हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages