सौंफ की चाय के फायदे: पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाना है तो रोजाना एक कप सौंफ की चाय पिएं, जाने फायदे और बनाने का तरीका - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

बुधवार, 27 अक्टूबर 2021

सौंफ की चाय के फायदे: पाचन संबंधी समस्याओं से छुटकारा पाना है तो रोजाना एक कप सौंफ की चाय पिएं, जाने फायदे और बनाने का तरीका


सौंफ की चाय के फायदे:
सौंफ का उपयोग माउथ फ्रेशनर के रूप में किया जाता है। सौंफ सेहत के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। सौंफ को पाचन और कब्ज की समस्या में बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसे में सौंफ की चाय भी सेहत के लिए अच्छी साबित होती है। आजकल की बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोगों के खाने का समय काफी बदल गया है, जिससे पाचन क्रिया ठीक से नहीं हो पाती है, सौंफ की चाय इस समस्या को दूर करने में मदद कर सकती है। आइए जानते हैं कैसे बनाएं सौंफ की चाय और इसके फायदे-

सौंफ की चाय पीने के फायदे

  1. सौंफ की चाय पाचन संबंधी समस्याओं से निजात दिलाने में मदद करती है। सौंफ की चाय पीने से आपको गैस और सूजन को खत्म करने में मदद मिल सकती है। यह आपके पाचन तंत्र को ठीक रखती है।
  2. महिलाओं में पेट में जलन, एसिडिटी, गैस, पेट दर्द, डायरिया और मासिक धर्म के दर्द में भी सौंफ की चाय का सेवन फायदेमंद होता है।
  3. यह न केवल सबसे अच्छा रक्त शोधक है, बल्कि यह आपके लीवर और किडनी के लिए भी फायदेमंद है
  4. यह शरीर में वसा के जमाव को कम करता है और आपके वजन को कम करने में मददगार साबित होता है।

कैसे बनाएं सौंफ की चाय

सौंफ की चाय बनाने के लिए एक या दो चम्मच सौंफ को दो कप पानी में उबाल लें। आप चाहें तो इसमें कुछ पुदीने की पत्तियां भी मिला सकते हैं। इस पानी को दो से तीन मिनट तक उबालें। चाय में स्वाद के लिए थोड़ा सा शहद मिलाएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages