अगर आप जॉब प्रोफेशनल हैं लेकिन आप भी अपना खुद का बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस आइडिया के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप नौकरी के साथ भी शुरू कर सकते हैं। यह व्यवसाय अचार का व्यवसाय है। इस बिजनेस से आप एक्स्ट्रा इनकम कमा सकते हैं। अचार बनाने का व्यवसाय घर से ही शुरू किया जा सकता है। जब बिजनेस बढ़ने लगे तो आप कोई दूसरी जगह लेकर इस बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में सोच सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कि आप इस बिजनेस को कैसे शुरू कर सकते हैं और आपकी कमाई कितनी होगी...
10 हजार रुपए में शुरू करें यह बिजनेस
आप घर पर भी अचार बनाने का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। यह बिजनेस कम से कम 10 हजार रुपए से शुरू होता है। इससे आप 25 से 30 हजार रुपये तक कमा सकते हैं। यह कमाई आपके उत्पाद की मांग, पैकिंग और क्षेत्र पर भी निर्भर करती है। आप अचार को ऑनलाइन, होलसेल, रिटेल मार्केट और रिटेल को बेच सकते हैं।
सरकार करेगी मदद
मोदी सरकार का सपना है कि लोग नौकरी चाहने वालों के बजाय नौकरी देने वाले बनें। अपना व्यवसाय या स्टार्टअप बनाएं। इसके लिए सरकार ने कई योजनाएं भी चलाई हैं, जिससे लोगों को कुशल बनाया जा सके, अगर आप बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आप इन सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
क्षेत्र की आवश्यकता
अचार बनाने के व्यवसाय के लिए 900 वर्ग फुट का क्षेत्रफल होना आवश्यक है। अचार बनाने, अचार सुखाने, अचार पैक करने आदि के लिए खुली जगह की आवश्यकता होती है। अचार को लंबे समय तक खराब होने से बचाने के लिए अचार बनाने की विधि में बहुत सफाई की आवश्यकता होती है, तभी अचार लंबे समय तक बरकरार रहता है।
कमाई
अचार बनाने के कारोबार में 10 हजार रुपये की लागत लगाकर दोगुना मुनाफा कमाया जा सकता है, पहले लागत की पूरी राशि वसूल की जाती है और उसके बाद ही लाभ कमाया जाता है। कड़ी मेहनत, लगन और नए प्रयोगों से इस छोटे से व्यवसाय को बड़ा व्यवसाय बनाया जा सकता है। इस व्यवसाय में हर माह लाभ होगा और लाभ में भी वृद्धि होगी।
लाइसेंस कैसे प्राप्त करें
अचार बनाने के व्यवसाय के लिए लाइसेंस की आवश्यकता होती है। व्यवसाय शुरू करने के लिए खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) से लाइसेंस प्राप्त किया जा सकता है, कोई भी ऑनलाइन फॉर्म भरकर इस लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते है।
0 टिप्पणियाँ