कहीं आपका आधार कार्ड नकली तो नहीं ? इस तरह जांचें - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 17 अक्टूबर 2021

कहीं आपका आधार कार्ड नकली तो नहीं ? इस तरह जांचें


आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है जिसकी हर किसी को जरूरत होती है। इसे अभी भी पूरे देश में यूआईडीएआई द्वारा अधिकृत केंद्र पर बनाया जा सकता है। लेकिन देश में कई ऐसे मामले भी देखने को मिले जब लोगों के फर्जी आधार कार्ड बनाए गए। ऐसे में अगर आपको अपने आधार कार्ड की वैलिडिटी को लेकर संशय है तो आप घर बैठे ही क्रॉस चेक कर सकते हैं। आइए जानते हैं पूरी प्रक्रिया-
आपका आधार कार्ड असली है या नकली, अब आप एक क्लिक से पता कर पाएंगे। यूआईडीएआई ने यह सुविधा अपनी वेबसाइट पर दी है। इसमें आधार नंबर भरने से पता चलेगा कि उन्हें जो आधार नंबर मिला है वह सही है या नहीं। ऐसे चेक कर सकते हैं असली-नकली आधार...
  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  2. इसके बाद आधार सर्विसेज सेक्शन में वेरिफाई आधार नंबर पर क्लिक करें।
  3. यहां एक आधार सत्यापन पृष्ठ खुलेगा, आपको एक टेक्स्ट बॉक्स दिखाई देगा जहां आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा। और कैप्चा भरे...
  4. Verify पर क्लिक करने के बाद, यदि आपके द्वारा दर्ज की गई 12 अंकों की संख्या वास्तव में एक आधार संख्या है और इसे निष्क्रिय नहीं किया गया है, तो आपके आधार संख्या की वर्तमान और परिचालन स्थिति वेबसाइट पर प्रदर्शित होगी। इसके साथ ही आपकी पूरी जानकारी नीचे दी जाएगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages