किसानों ने रेल रोको आंदोलन शुरू करने का किया ऐलान, किसान कल सोमवार को रेलवे ट्रैक पर विरोध प्रदर्शन करेंगे और ट्रेन यातायात करेंगे बाधित - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

रविवार, 17 अक्टूबर 2021

किसानों ने रेल रोको आंदोलन शुरू करने का किया ऐलान, किसान कल सोमवार को रेलवे ट्रैक पर विरोध प्रदर्शन करेंगे और ट्रेन यातायात करेंगे बाधित


जालंधर: यदि आप कल सोमवार को रेल से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो इसे 1 दिन के लिए स्थगित कर दें क्योंकि केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों ने रेल रोको आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। किसान सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रेलवे ट्रैक पर विरोध प्रदर्शन करेंगे और ट्रेन यातायात को बाधित करेंगे। रेल आवाजाही रोकने के कारण लुधियाना, दिल्ली और जम्मू की ओर जाने वाली ट्रेनें प्रभावित होंगी। किसानों ने जालंधर में तीन जगहों- काला बकरा रेलवे स्टेशन, दकोहा फाटक और धनोवली ट्रैक पर धरना देने की योजना बनाई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages