करवा चौथ व्रत 2021: करवा चौथ पर 5 साल बाद बन रहा है ये शुभ योग, जानिए शुभ मुहूर्त-कथा और पूजा विधि - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021

करवा चौथ व्रत 2021: करवा चौथ पर 5 साल बाद बन रहा है ये शुभ योग, जानिए शुभ मुहूर्त-कथा और पूजा विधि


हिंदू धर्म के अनुसार कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 24 अक्टूबर 2021 को करवा चौथ व्रत पड़ रहा है। लेकिन, इस बार खास बात यह है कि 5 साल बाद एक बार फिर करवा चौथ पर शुभ योग बन रहे हैं। करवा चौथ पर रोहिणी नक्षत्र में होगी पूजा वहीं रविवार का दिन होने के कारण जो महिलाएं सूर्य देव की पूजा कर रही हैं उन्हें भी आशीर्वाद प्राप्त होगा। यह तो आप सभी जानते है कि करवा चौथ के दिन सभी विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और रात को चांद देखकर ही व्रत खोलती हैं। कहा जाता है कि रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित होता है और इस दिन सभी महिलाएं सूर्य देव की पूजा करती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।

शुभ मुहूर्त 

आपको बता दें कि कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 24 अक्टूबर को सुबह 03:01 बजे शुरू होगी और शाम को चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में निकलेगा और उसके बाद उसकी पूजा की जाएगी। इस दिन चंद्र उदय का समय सुबह 08:11 बजे है। पूजा का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर को शाम 06:55 से 08:51 बजे तक रहेगा।

करवा चौथ की कथा और पूजा विधि

करवा चौथ के दिन सबसे पहले सुबह उठकर स्नान कर सरगी में दिया हुआ भोजन करें। इसके बाद जल पीएं और गणेश जी की पूजा करें। इसके बाद शाम के समय सभी देवताओं को मिट्टी की वेदी पर स्थापित कर गंगाजल से भर दें। साथ ही एक थाली में धूप, दीया, चंदन, रोली, सिंदूर रखें और घी का दीपक जलाएं। चांद निकलने के एक घंटे पहले पूजा शुरू कर दें। इसके बाद चंद्र दर्शन पर व्रत तोड़ें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages