पंजाब में एमएसपी का खेल! दूसरे राज्यों से सस्ते धान खरीद कर की जा रही कमीशनिंग, 21 गिरफ्तार - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 30 अक्टूबर 2021

पंजाब में एमएसपी का खेल! दूसरे राज्यों से सस्ते धान खरीद कर की जा रही कमीशनिंग, 21 गिरफ्तार


सरकार किसानों के खाते में सीधे न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का भुगतान कर रही है। सरकार की कोशिश किसानों को लाभ पहुंचाने की है, लेकिन व्यापारी एमएसपी का फायदा उठा रहे हैं। एमएसपी की आड़ में अभी भी मुनाफाखोरी जारी है। एक अनुमान के मुताबिक चावल मिल मालिक और आढ़ती मिलकर भारी मुनाफा कमा रहे हैं।पंजाब और हरियाणा में चावल मालिकों और आढ़तियों की मिलीभगत से दूसरे राज्यों से धान की खरीदारी और एमएसपी के दुरूपयोग के मामले सामने आ रहे हैं। सरकार की तमाम सख्ती भी इसे रोकने में नाकाम साबित हो रही है। इस संबंध में पंजाब के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु ने कहा कि विभाग ने एमएसपी के दुरुपयोग को रोकने के लिए उड़न दस्ते को तैनात किया है। इस दस्ते ने दूसरे राज्यों से लाए जा रहे धान पर एमएसपी के दुरूपयोग को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों के साथ पंजाब की सीमा पर कुल 72 चेक पोस्ट बनाए गए हैं। यहां कुल 35048 ट्रक और ट्रॉलियों की जांच की गई है, जिनमें से 21 अवैध रूप से ट्रकों और ट्रॉलियों में लाए गए धान को पकड़ा गया है। पंजाब के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ने बताया कि अब तक 30 आढ़तियों और राइस मिल संचालकों के खिलाफ 11 प्राथमिकी दर्ज कर 4695.20 क्विंटल धान जब्त की गई है। ऐसे मामलों में पंजाब पुलिस अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages