पंजाब पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने राज्य सरकार से वैट घटाने की मांग की - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 30 अक्टूबर 2021

पंजाब पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने राज्य सरकार से वैट घटाने की मांग की


पंजाब पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने राज्य सरकार पर पड़ोसी राज्यों की तुलना में पेट्रोलियम उत्पादों पर वैट में कमी की मांग के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। कहा कि अगर राज्य सरकार ऐसा नहीं करती है तो 22 नवंबर से राज्य में पेट्रोल पंप पूरी तरह से बंद किए जाएगे। यह फैसला आज शनिवार को यहां राज्य भर के पेट्रोलियम डीलरों की बैठक में लिया गया। एसोसिएशन के महासचिव ने बताया कि वह पहले सरकार को नोटिस भेजेंगे। उसके बाद पेट्रोल पंप 7 नवंबर से 15 दिनों के लिए सिर्फ एक शिफ्ट में खुलेंगे, उसके बाद ये पूरी तरह से बंद हो जाएंगे।एसोसिएशन के नेताओं का कहना है कि राज्य के 3,600 पेट्रोप पंपों में से एक तिहाई पंप चालू नहीं हैं, क्योंकि हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ में वैट की कम दरों के कारण वहां पेट्रोल और डीजल बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने इस बारे में वित्त मंत्री मनप्रीत बादल से भी बात की है, लेकिन कोई बात नहीं बनी। सेल नहीं होने से चंडीगढ़ से सटे पंजाब के करीब एक हजार पेट्रोल पंप बंद होने की कगार पर हैं। पंजाब में पेट्रोल पंपों का विस्तार राष्ट्रीय औसत दर से काफी अधिक है, इसलिए नए पंपों की एनओसी जारी करने पर रोक लगाई जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages