डकैती को लेकर मुथूट फाइनेंस में घुसे बदमाश, मैनेजर को मारी गोली, सुरक्षा गार्ड की जवाबी फायरिंग में एक ढेर - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शनिवार, 30 अक्टूबर 2021

डकैती को लेकर मुथूट फाइनेंस में घुसे बदमाश, मैनेजर को मारी गोली, सुरक्षा गार्ड की जवाबी फायरिंग में एक ढेर


लुधियाना के सुंदर नगर इलाके में आज शनिवार सुबह करीब 10 बजे तीन बदमाश मुथूट फाइनेंस में घुस गए, लेकिन सुरक्षा गार्ड की सतर्कता के चलते एक बड़ी डकैती टल गई। बदमाशों ने अंदर घुसते ही मैनेजर को गन प्वाइंट पर ले लिया, विरोध करने पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक गोली मैनेजर को लगी। गोली की आवाज सुनकर सुरक्षा गार्ड सुरजीत सिंह ने बैंक शाखा का शटर गिरा दिया। लुटेरों ने शटर उठाने का कहा, गार्ड के मना करने पर, गोली मारने की धमकी दी लेकिन गार्ड ने शटर नहीं खोला और अपने पास रखी 12 बोर की बंदूक से लुटेरो पर गोली चला दी। जिससे एक लुटेरा को गोली जा लगी। घटना के वक्त मैनेजर के अलावा तीन महिला कर्मचारी और सुरक्षा गार्ड मौजूद थे। किसी तरह शटर खुलते ही दो बदमाश छत से फरार होने में कामयाब हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना दरेसी, थाना बस्ती जोधेवाल व थाना संभाग चार की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने लुटेरे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटना स्थल से नौ एमएम की पिस्टल और खोल बरामद किया है। जांच के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages