केजरीवाल के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का कटाक्ष, मजीठिया से मांगी थी माफी; जो जुबान पर नहीं टिकता, उसके वादे पर पंजाबी कैसे भरोसा कर सकते हैं - MSD News

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

शुक्रवार, 29 अक्टूबर 2021

केजरीवाल के पंजाब दौरे पर कांग्रेस का कटाक्ष, मजीठिया से मांगी थी माफी; जो जुबान पर नहीं टिकता, उसके वादे पर पंजाबी कैसे भरोसा कर सकते हैं


पंजाब में चुनाव को लेकर सियासी गर्मागर्मी तेज हो गई है। विरोधियों के निशाने पर पंजाब का दौरा कर रहे दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर अकाली दल के बाद कांग्रेस ने केजरीवाल पर निशाना साधा है।पंजाब कांग्रेस ने केजरीवाल के पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया से माफी मांगने का मुद्दा उठाया है। पंजाब कांग्रेस ने कहा कि पंजाबियों को केजरीवाल की मजीठिया से माफी याद है। वह आदमी जो अपनी जुबा पर खड़ा नहीं रह सकता। आप उसके किसी भी वादे पर कैसे भरोसा कर सकते हैं? केजरीवाल लगातार पंजाब में घूम रहे हैं।विते दिन गुरुवार को उन्होंने मनसा में किसानों के साथ बैठक की, आज शुक्रवार को वह बठिंडा में व्यापारियों से मुलाकात कर रहे हैं। जिसमें वह सभी से वादे कर रहे हैं। बाकि समय ही बताएगा कौन अपने वादों पर पूरा उतरता है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें


Post Bottom Ad

Pages