ओला ने लॉन्च किया देश का पहला हाइपरचार्जर, इलेक्ट्रिक स्कूटर 18 मिनट में होगा 50 प्रतिशत चार्ज
ओला इलेक्ट्रिक ने ओला एस1 और एस1 प्रो के लॉन्च से पहले घोषणा की थी कि कंपनी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों के लॉन्च के साथ ही भारत में हाइपरचार्जर भी लगाएगी। ये फास्ट चार्जिंग स्टेशन होंगे, जिनके जरिए यूजर्स अपने इलेक्ट्रिक वाहनों को कम समय में चार्ज कर सकेंगे। अब कंपनी के सीईओ ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ओला के पहले हाइपरचार्जर की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें इस चार्जिंग स्टेशन में एक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर चार्ज होता दिख रहा है। ओला के सीईओ भाविश अग्रवाल ने कंपनी के पहले हाइपरचार्जर के लॉन्च की घोषणा करते हुए कुछ तस्वीरें साझा करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। इस ट्वीट से पता चलता है कि चार्ज की जा रही तस्वीरों में दिख रहा पहला Ola S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर उन्हीं का है। अग्रवाल ने पोस्ट में लिखा, (अनुवादित) "पहला @OlaElectric हाइपरचार्जर लाइव है और कहा की मै मॉर्निंग ट्रिप के बाद अपना S1 चार्ज कर रहा हूं। उन्होंने वीडियो के जरिए स्कूटर को हाइपरचार्जर के जरिए चार्ज करने की पूरी प्रक्रिया को दिखाया है।
ओला इलेक्ट्रिक ने पहले घोषणा की थी कि वह देश के 400 शहरों में 1 लाख से अधिक स्थानों/टचप्वाइंट पर हाइपरचार्जर लगाएगी। ओला इलेक्ट्रिक का हाइपरचार्जर ई-स्कूटर की बैटरी को केवल 18 मिनट में 0 से 50% तक चार्ज कर सकता है। कंपनी का दावा है कि इतने चार्ज से ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर 75 किमी की दूरी तय कर सकता है। ओला इलेक्ट्रिक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट में इस प्रोजेक्ट की पूरी जानकारी दी है।
इसके अलावा आपको बता दें कि ओला 10 नवंबर से एस1 और एस1 प्रो स्कूटर की टेस्ट राइडिंग की सुविधा शुरू करेगी। पहले स्कूटर को ऑनलाइन बुक करने की सुविधा थी, लेकिन अब स्कूटर खरीदने के इच्छुक ग्राहक पहले स्कूटर का परीक्षण कर सकते हैं और फिर कंपनी की वेबसाइट के माध्यम से इसे 499 रुपये में बुक कर सकते हैं।Ola S1 और S1 Pro को 15 अगस्त को लॉन्च किया गया था। जहां एक तरफ Ola S1 की कीमत 99,999 रुपये (एक्स शोरूम) रखी गई है। दूसरी ओर, S1 Pro की कीमत 1,29,999 रुपये (एक्स-शोरूम) है। केंद्र और राज्यों से मिलने वाली सब्सिडी के हिसाब से अलग-अलग राज्यों में इनकी ऑन-रोड कीमतें अलग-अलग होंगी। रेंज के संदर्भ में, S1 एक बार चार्ज करने पर 120 किमी की दावा की गई रेंज प्रदान करता है। वहीं, S1 Pro की अनुमानित रेंज 181 किमी है। इस मॉडल की टॉप स्पीड 115 किमी/घंटा है।
Post a Comment